पुष्पगिरि प्रथम चरण लोकार्पण 2011 अग्रिम आमंत्रण

    पुष्पगिरि पर 16 जनवरी से 24 जनवरी 2011 तक इसके प्रथम चरण लोकार्पण के रुप में विश्वस्तरीय अद्भुत, अभूतपूर्व पंचकल्याणक महामहोत्सव परम पूज्य आचार्य 108 श्री पुष्पंदत सागरजी महाराज एवं संघ के सभी साधुओं के अलावा लगभग 200 दिगम्बर जैन पिच्छियों के सानिध्य में सम्पन्न होगा ।

    यह महामहोत्सव पूरी दुनिया में विश्व शांति, अहिंसा, करुणा एवं अपरिग्रहवाद का संदेश देगा तथा इसका वृहद स्वरुप ऐसा होगा, जो आरने अभी तक किसी भी पंच कल्याणक में देखा या सुना नहीं होगा । इस महामहोत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं । इसमें आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी । लाखों की संख्या में लोग इस महा-महोत्सव में धर्म लाभ लेकर पुण्यार्जन करेंगे ।